Thursday, July 19, 2018

पर्यटन क्विज़ में भाग लेने की अंतिम तिथि आज 20 जुलाई तक

पर्यटन क्विज़ में भाग लेने की अंतिम तिथि आज 20 जुलाई तक



अनूपपुर 19 जुलाई 2018/ मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि  मध्यप्रदेश में स्कूली विद्यार्थियों को पर्यटन स्थलों की जानकारी के संबंध में जागरूकता लाने हेतु मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा निजी एवं शासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 31 जुलाई को दो चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके बाद द्वितीय चरण में प्रथम चरण की 6 विजेता टीमें भाग लेंगी। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिले की विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार में मध्यप्रदेश के अंतर्गत पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।साथ ही विजेता टीम राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होगी। आपने ज़िले के समस्त शासकीय एवं आशासकीय विद्यालय के छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के  लिए कहा है।इस क्विज़ में भाग लेने हेतु पंजीयन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।आपने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को  आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें