ग्राम पंचायत छातापटपर में 20 जुलाई को खंडस्तरीय वृक्षारोपण समारोह
अनूपपुर 19 जुलाई 2018/ परोपकाराय फलंति वृक्षा, परोपकाराय वहंति नद्या। परोपकाराय दुहंति गावः।परोपकरार्थ इदं शरीरम। संसार में वृक्ष, नदियाँ एवं जीव जंतु परोपकार में सदियों से लगे हुए हैं। सिर्फ़ मनुष्य ही ऐसा प्राणी रहा जिसने प्रकृति की देनो का सम्मान नहीं किया। एवं अपनी अंधतृष्णा में संसाधनों का दोहन करता रहा। नतीजा आज मनुष्य के सामने स्वयं एवं अन्य प्राणियों के अस्तित्व का ख़तरा आ गया है। इनहि समस्याओं को ध्यान में रखकर अनूपपुर की ग्राम पंचायत छातापटपर में खंडस्तरीय वृक्षारोपण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल, अध्यक्ष ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जनपद जैतहरी श्रीमती गोमती धुर्वे, ज़िला पंचायत सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष जनपद जैतहरी श्री मनोज सिंह राठोर समेत अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना उपस्थित रहेंगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद जैतहरी श्री एस के वाजपेयी ने आमजनो एवं पत्रकार बंधुओं को कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस जनहित के कार्य को सफल बनाने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment