स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध मे बैठक 23 जुलाई को
अनूपपुर 19 जुलाई 2018/ अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी एवं सफल आयोजन हेतु 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे बैठक आयोजित की गयी है। आपने समस्त जिलाधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस, नगरपालिका अधिकारी, सीईओ जनपद, रक्षित निरीक्षक समेत समस्त संबन्धित अधिकारियों को बैठक मे उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।

No comments:
Post a Comment