Thursday, July 19, 2018

व्यापारी के सम्मान के साथ अब कोई समझौता नहीं - श्री मदन मोहन गुप्ता

व्यापारी के सम्मान के साथ अब कोई समझौता नहीं - श्री मदन मोहन गुप्ता
कृषि के साथ व्यापार मे भी प्रथम स्थान पर लाना है प्रदेश को



अनूपपुर 19 जुलाई 2018/ मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मदन मोहन गुप्ता ने कहा सुखी व्यापारी समृद्ध व्यापार की अवधारणा पर शासन कार्य कर रही है। आपने कहा मध्यप्रदेश को सम्पूर्ण देश मे कृषि के समान ही प्रथम स्थान पर लाना उद्देश्य है। इसी हेतु सभी ज़िलो मे व्यापारियों से बैठक कर सुझाव एकत्रित किए जा रहे हैं। इन सुझावों पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आगामी समय मे भोपाल मे कार्यक्रम कर व्यापारियों के हित मे  कार्यवाही की जावेगी। श्री गुप्ता अनूपपुर मे आयोजित प्रैस वार्ता मे अनूपपुर ज़िले के पत्रकारो को संबोधित कर रहे थे। आपने कहा शासन हर वर्ग, जाति, धर्म के लोगों से सुझाव एकत्रित कर रही है। व्यापारी छोटा हो या बड़ा सभी के हित को ध्यान मे रख कर नीतियों का निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्थाए की जाती रही हैं एवं की जाती रहेंगी।
हर ज़िले मे बनेगी व्यापारी व्यापार समिति 
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रहेंगे सदैव संपर्क मे
आपने उपस्थित पत्रकार बंधुओं को बताया कि हर ज़िले मे व्यापारी व्यापार समिति बनाई जाएगी। इस समिति मे हर वर्ग हाथ ठेले वाला, सब्जी वाला, ट्रांसपोर्ट, दवा व्यापारी, गल्ला व्यापारी आदि हर व्यवसाय हर स्तर के व्यापारी शामिल होंगे। इन समितियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनेगा। इस ग्रुप मे व्यापारी अपनी समस्याएँ चाहे वह अधिकारियों से संबन्धित हो, प्रशासनिक व्यवस्था से संबन्धित हो अथवा किसी असामाजिक तत्व से संबन्धित हो अग्रेषित कर सकेंगे। हर ज़िले की अशासकीय व्यापारी व्यापार समिति से 11 सदस्यों को मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड पदाधिकारी नियुक्त करेगा। ये सदस्य व्यापारियों द्वारा भेजी गयी समस्याओ को प्रशासन के सामने रखेंगे। बैठक मे उपस्थित पत्रकारो ने श्री गुप्ता को ज़िले की समस्याओं विशेषकर सब्जी मंडी की समस्या से अवगत कराया एवं सभी वर्गो के व्यापारियों के हित को ध्यान मे रखने की बात कही। श्री गुप्ता ने बताया शासन की योजनाएँ सभी वर्गो के हितो को ध्यान मे रखकर बनाई जाती रही हैं एवं अनूपपुर के विकास को भविष्योंन्मुखी दिशा प्रदान की जाएगी। पत्रकार वार्ता मे अनूपपुर ज़िले के पत्रकार साथी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें