| मिशन अंत्योदय के लिये राज्य-स्तरीय समन्वय समिति गठित |
| अनुपपुर | 29-जून-2018 |
प्रदेश में मिशन अंत्योदय की संस्थागत व्यवस्था के लिये राज्य शासन ने राज्य-स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समिति के अध्यक्ष होंगे।
समिति में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सदस्यों में वित्त मंत्री, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री, महिला-बाल विकास मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, अनुसूचित-जाति कल्याण तथा जनजातीय कार्य राज्य मंत्री और तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री को शामिल किया गया है। इसी प्रकार मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव वित्त सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, ऊर्जा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, स्कूल शिक्षा, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, पशुपालन और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के प्रमुख सचिव को भी सदस्य बनाया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास आयुक्त समिति के संयोजक होंगे। समिति आयोजना, क्रियान्वयन एवं मॉनीटरिंग के पहलुओं के संबंध में रणनीति, प्रणालियाँ और प्रक्रियाएँ निर्धारित करेगी। साथ ही सहभागी विभागों की भूमिका/दायित्व, संस्थागत सहयोग और अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करेगी। सहभागी विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों का अभिसरण, वित्तीय संसाधन की व्यवस्था और विभागवार प्रगति तथा आउटकम भी समिति का दायित्व होगा। समिति का कार्यकाल 31 मार्च, 2022 अथवा मिशन अंत्योदय के पूरे होने तक होगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मिशन अंत्योदय शुरू किया गया है। मिशन अंत्योदय का प्रमुख उद्देश्य शासकीय विभागों और अन्य संस्थानों के समन्वय एवं तालमेल से उपलब्ध मानव और वित्तीय संसाधनों का अभिसरण एवं इष्टतम उपयोग कर चयनित ग्राम पंचायतों में ऐसे कार्य-कलापों/योजनाओं का सकेन्द्रित कार्यान्वयन करना है। इससे गरीबी के बहु-आयामी स्वरूप पर प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्यवाही की जाकर लक्षित परिवारों के लिये संवहनीय आजीविका सुनिश्चित की जा सकेगी। भारत सरकार ने मिशन अंत्योदय के लिये जारी फ्रेमवर्क दस्तावेज में इस मिशन को राज्य का शीर्षस्थ नेतृत्व देने की अपेक्षा की है। इस परिप्रेक्ष्य में मिशन अंत्योदय के तहत राज्य-स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। |
Friday, June 29, 2018
मिशन अंत्योदय के लिये राज्य-स्तरीय समन्वय समिति गठित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

No comments:
Post a Comment