| सरकारी स्कूलों के विकास में सीएसआर फण्ड का उपयोग हो - स्कूल शिक्षा मंत्री |
| प्रणाम पाठशाला विद्यालय उपहार योजना की बैठक |
| अनुपपुर | 29-जून-2018 |
स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि सरकारी स्कूलों के विकास में जन-भागीदारी बढ़ाने के लिये प्रणाम पाठशाला विद्यालय उपहार योजना चलाई जा रही है। इसके अच्छे परिणाम भी मिले हैं। प्रदेश में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फण्ड का उपयोग सरकारी स्कूलों के विकास और गुणवत्ता बढ़ाने के लिये बेहतर तरीके से किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर शाह आज मंत्रालय में इस योजना के क्रियान्वयन के लिये हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में सीएसआर फण्ड में करीब 500 करोड़ रुपये की राशि होती है। इस राशि के बेहतर उपयोग के लिये उन्होंने राज्य-स्तर पर समिति गठित किये जाने की बात कही। बताया गया कि प्रणाम पाठशाला उपहार योजना में पिछले कुछ माहों में करीब 6 करोड़ 25 लाख की राशि जन-भागीदारी से एकत्र की गई है। इस राशि का उपयोग सरकारी स्कूलों के विकास के लिये किया जा रहा है। सीएसआर फण्ड का उपयोग शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, ओवरहेड टैंक, खेल मैदान का विकास, शाला भवन का पुनर्निर्माण, पुस्तकालय का विकास और विज्ञान प्रयोगशाला के विकास में मुख्य रूप से किया जा सकता है। बताया गया कि प्रदेश में कक्षा-1 से 12 तक के करीब एक लाख 20 हजार सरकारी स्कूल हैं और इनमें करीब 92 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत, एम.डी. ट्रायफेक श्री विवेक पोरवाल और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री लोकेश जाटव उपस्थित थे। |
Friday, June 29, 2018
सरकारी स्कूलों के विकास में सीएसआर फण्ड का उपयोग हो - स्कूल शिक्षा मंत्री
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment