| राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये 15 जुलाई तक दिये जा सकेंगे आवेदन |
| अनुपपुर | 29-जून-2018 |
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन 15 जुलाई तक दिये जा सकेंगे। पूर्व में यह आवेदन 30 जून तक दिये जाने थे। इसके साथ ही शिक्षकों के चयन प्रक्रिया की तिथियाँ भी निर्धारित कर ली गई हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये जिला चयन समिति द्वारा नामांकित शिक्षकों के आवेदन ऑनलाइन राज्य चयन समिति को 16 जुलाई से 24 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे। राज्य चयन समिति द्वारा चिन्हांकित आवेदकों के नाम ऑनलाइन पोर्टल पर राष्ट्रीय चयन समिति को 25 से 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय चिन्हांकित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 3 अगस्त को सूचना जारी करेगा। राष्ट्रीय शिक्षकों के चयन के लिये गठित समिति पुरस्कार दिये जाने के लिये अभ्यर्थियों की सूची पर 30 अगस्त को निर्णय लेगी। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की चयन प्रक्रिया के संबंध में जिला शिक्षाधिकारी से जानकारी ली जा सकती है। |
Friday, June 29, 2018
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये 15 जुलाई तक दिये जा सकेंगे आवेदन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

No comments:
Post a Comment