| एक सार्थक कल की शुरूआत, परिवार नियोजन के साथ |
| जनसंख्या स्थिरीकरण माह के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दिये निर्देश |
| अनुपपुर | 29-जून-2018 |
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनसंख्या स्थरीकरण के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव तथा डी.एच.ओ.-2 डॉ. आर.एस.श्याम के निर्देशन में जनसंख्या स्थरीकरण माह 11 जुलाई से 11 अगस्त तक मनाये जाने एवं 27 जून 2018 से 10 जुलाई 2018 तक दम्पत्ति सम्पर्क पखवाडा के संबंध में की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने जनसंख्या स्थरीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये बताया कि इस दौरान होर्डिग्स, बैनर्स, पम्पलेट्स, एनाउनमेंट्स व्याख्यान एवं रैली के माध्यम से जनसंख्या वृद्वि रोकने एवं परिवार कल्याण के लिये परिवार नियोजन की अलख जगाई जायेगी। खुशहाली का आधार-छोटा परिवार की अवधारणा को साकार करने हेतु परिवार नियोजन के स्थायी साधन पुरूष/महिला नसबन्दी शिविरों का आयोजन कर एवं अस्थाई साधन के तहत माला-एन, कॉपर-टी, निरोध का वितरण कर आमजन को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जायेगी। आई.ई.सी. सलाहकार मो. साजिद खान ने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थरीकरण माह दो भागों में विभाजित कर मनाया जायेगा। दंपत्ति संपर्क पखवाड़ें के अंतर्गत जनता के मध्य जागरूकता अभियान चलाकर परिवार कल्याण के स्थाई एवं अस्थाई साधनों एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी। लक्ष्य दम्पत्ति का सर्वे कार्य मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा किया जायेगा। सेवा प्रदायगी पखवाडा के अंतर्गत परिवार नियोजन कैम्पों का आयोजन कर पम्पलेटों के माध्यम से परिवार नियोजन के संबंध में गांव-गांव प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जनसंख्या स्थरीकरण माह के अंतर्गत 11 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेंगी। नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जायेगा तथा माइकिंग के माध्यम से संपूण जिले मे परिवार कल्याण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। 11 जुलाई 2018 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण मेला का भी आयोजन किया जावेगा, जिसमें परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के जानकारी प्रदान की जावेगी तथा अस्थाई साधनों का प्रदर्शन कर लोगों को सेवा हेतु प्रेरित किया जावेगा।
|
Friday, June 29, 2018
एक सार्थक कल की शुरूआत, परिवार नियोजन के साथ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

No comments:
Post a Comment