| उपलब्धियाँ दर्ज कराने वाली बेटियाँ बनेंगी जिलों की ब्राण्ड एम्बेसडर |
| बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की कार्यशाला सम्पन्न |
| अनुपपुर | 30-जून-2018 |
महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज कराने वाली बेटियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलों में ब्राड एम्बेसडर बनाया जाये। हर साल नये ब्राण्ड एम्बेसडर बने और इन बालिकाओं को विशेष अवसरों पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाये। इस आशय के निर्देश आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के क्रियान्वयन पर वात्सल्य भवन में आयोजित कार्यशाला में दिये गये। प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री जे.एन. कंसोटिया, आयुक्त महिला एवं बाल विकास डॉ. अशोक कुमार भार्गव तथा भारत सरकार के उप सचिव श्री अशोक यादव ने कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में प्रदेश के 42 जिलों के अधिकारियों ने सहभागिता की।
प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री कंसोटिया ने कहा कि बालिकाओं के प्रति भेदभाव की मानसिकता कठिन चुनौती है। जन-मानस की सोच में बदलाव के लिये लगातार प्रयासरत रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी जिलों में गतिविधि कैलेण्डर बनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को जन आंदोलन के रूप में चलाने की आवश्यकता बताई। आयुक्त डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने कहा कि बेटियों के लिये ष्पराया धन या बोझष् जैसे अठारहवीं सदी की मानसिकता दर्शाने वाले शब्दों का उपयोग न करते हुए सकारात्मक और गौरवान्वित महसूस कराने वाले शब्दों जैसे ष्मेरी बेटी मेरी शान, मेरी बेटी मेरा मानष् का उपयोग करना चाहिए और इस भावना को व्यवहार में भी लाना होगा। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि भिण्ड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर में शिशु लिंगानुपात में लगातार सुधार परिलक्षित हो रहा है। वर्ष 2021 की जनगणना में देश निश्चित ही बेहतर प्रदर्शन करेगा। |
Saturday, June 30, 2018
उपलब्धियाँ दर्ज कराने वाली बेटियाँ बनेंगी जिलों की ब्राण्ड एम्बेसडर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment