| स्व-सहायता समूह चलायेंगे सरकारी राशन की दुकान |
| अलीराजपुर में 41 राशन दुकान चला रहे हैं महिला स्व-सहायता समूह |
| अनुपपुर | 30-जून-2018 |
सार्वजिनक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित राशन दुकानों के संचालन में अनियमितता की शिकायतों को नियंत्रित करने के लिए महिला स्व-सहायता समूहों को राशन दुकान संचालन का कार्य सौपा जा रहा है। इसी कड़ी में अलिराजपुर जिले में कुल 298 उचित मूल्य दुकानों में से 41 दुकानें स्व-सहायता समूहों को सौंपी गई हैं तथा 87 अन्य दुकानों को समूहों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।
इस प्रयोग से राशन दुकानों से सामग्री के वितरण में वृद्धि बढ़ रही है। साथ ही, प्रत्येक स्व-सहायता समूह को प्रति-माह 8400 रूपये की आय (कमिशन) प्राप्त हो रही है, जो समूह की आय का अतिरिक्त स्रोत बन गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले के 6 विकासखण्ड अलिराजपुर की 13, सोंडवा की 5, चंद्रशेखर आजाद नगर की 4, कढ़ीवाड़ा की एक, जोबट की 13, उदयगढ़ की 6 दुकानों की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी जा चुकी है। अन्य 87 दुकानें सौंपने की प्रक्रिया जारी है। |
Saturday, June 30, 2018
स्व-सहायता समूह चलायेंगे सरकारी राशन की दुकान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment