| कैलेंडर के अनुसार संकुल, ब्लाक और जिला स्तर पर होंगी क्रीड़ा प्रतियोगितायें |
| शालेय क्रीड़ा उन्मुखीकरण में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री जोशी |
| अनुपपुर | 30-जून-2018 |
तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने कहा कि कैलेंडर के अनुसार संकुल, ब्लाक और जिला स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगितायें करवायें। श्री जोशी ने शालेय क्रीड़ा गतिविधियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कहा कि कोई समस्या हो, तो मुझसे सीधे बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ खुले दिमाग से कार्य करें।
श्री जोशी ने कहा कि सितौलिया और रस्सीकूद कम संसाधनों में भी करवा सकते हैं। क्रीड़ा अंशदान की राशि से प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग मिलकर खेल गतिविधियाँ करवायें। श्री जोशी ने विभिन्न जिलों से आये व्यायाम शिक्षकों की शंकाओं का समाधान भी किया। इस दौरान आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। |
Saturday, June 30, 2018
कैलेंडर के अनुसार संकुल, ब्लाक और जिला स्तर पर होंगी क्रीड़ा प्रतियोगितायें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment