| रोड सेफ्टी सेल की समीक्षा बैठक सम्पन्न |
| अनुपपुर | 21-जून-2018 |
प्रदेश में सड़क यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने के लिये मध्यप्रदेश सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा लिये गये निर्णय और निर्देशों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा आज रोड सेफ्टी सेल में की गई। बैठक भोपाल के पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में हुई। बैठक की अध्यक्षता डी.आई.जी. रोड सेफ्टी सेल श्री इन्दु प्रकाश अरजरिया ने की।
बैठक में श्री अरजरिया ने सभी नोडल एजेंसियों को निर्देश दिये कि वे मध्यप्रदेश सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का समय-सीमा में पालन सुनश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसियाँ ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उनके स्वामित्व का निर्धारण करें, जिससे उन स्थानों पर यातायात को सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने प्रदेश में चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान की प्रगति की जानकारी भी ली। |
Thursday, June 21, 2018
रोड सेफ्टी सेल की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment