| राष्ट्रीय कृषि-मनरेगा समिति जुलाई माह तक प्रस्तुत करेगी कार्य-योजना |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा यथाशीघ्र प्रारंभिक प्रारूप तैयार करने के निर्देश |
| अनुपपुर | 21-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में कृषि क्षेत्र में मनरेगा का व्यापक उपयोग सुनिश्चित करने के लिये जुलाई माह के अंत तक राष्ट्रीय कृषि-मनरेगा समिति विस्तृत कार्य-योजना नीति आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि कार्य-योजना को अंतिम रूप देने के पहले कृषि विशेषज्ञों एवं विभिन्न संगठनों से चर्चा की जायेगी। श्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यथा-शीघ्र कार्य-योजना का प्रारंभिक प्रारूप प्रस्तुत करें। श्री चौहान ने आज यहाँ राष्ट्रीय कृषि-मनरेगा समिति के अध्यक्ष के बतौर उच्च-स्तरीय बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय नीति आयोग ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में मध्यप्रदेश भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय समिति जल-संवर्धन, ग्रामीण हाट-बाजार, स्व-सहायता समूहों का विस्तार और वन क्षेत्रों से होने वाली आय को बढ़ाने के संबंध में नीति आयोग को सुझाव देगी। |
Thursday, June 21, 2018
राष्ट्रीय कृषि-मनरेगा समिति जुलाई माह तक प्रस्तुत करेगी कार्य-योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment