| गरीबी हटाना मेरा संकल्प है, इसे अवश्य पूरा करूँगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 21-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की पावन भूमि से गरीबी हटाने के लिये राज्य सरकार कृत-संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इस संकल्प को हम हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन से हर कष्ट को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। संबल योजना का क्रियान्वयन इसी प्राथमिकता के साथ प्रदेश के कोने-कोने में सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आयेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबल योजना के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अब प्रदेश का बजट गरीबों के उत्थान के कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हुए तैयार किया जायेगा। गरीब परिवारों की खुशहाली के लिये राज्य सरकार निरंतर हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि संबल योजना में प्रदेश के प्रत्येक पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जायेगा। योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये वार्ड और ग्राम पंचायत-स्तर पर समितियों का गठन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि नर्मदा नदी को पार्वती नदी से जोड़कर सीहोर जिले में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने बताया कि दोनों नदियों को जोड़ने का कार्य तीव्र गति से जारी है। श्री चौहान ने सम्मेलन में सीहोर जिले में 83 करोड़ 16 लाख रुपये लागत के 441 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर संबल योजना में पंजीबद्ध 27 पात्र हितग्राहियों को 64 लाख की अनुग्रह राशि वितरित की। श्री चौहान ने सम्मेलन में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हित-लाभ भी वितरित किये। |
Thursday, June 21, 2018
गरीबी हटाना मेरा संकल्प है, इसे अवश्य पूरा करूँगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment