| नागरिक योग से जुड़े रहने का संकल्प लें : मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई |
| अनुपपुर | 21-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल के परिणामस्वरूप आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत का मान सम्मान बढ़ा है। हर नागरिक के लिये यह गर्व की बात है। श्री चौहान ने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत की योग विद्या और दर्शन को मान्यता दी है और अब सभी देश योग से जुड़ रहे है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा कि योग में विश्व समाज को एक करने की शक्ति है। नई पीढ़ी को योग का महत्व बतायें। उन्होने आग्रह किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संकल्प लें कि जीवन की व्यस्तताओं के बावजूद थोड़ा समय निकाल कर योग करेंगे और योग से जुड़े रहेंगे। |
Thursday, June 21, 2018
नागरिक योग से जुड़े रहने का संकल्प लें : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment