| युवा शक्ति का उपयोग देश के विकास में किया जाये - राज्यपाल श्रीमती पटेल |
| श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर का दीक्षान्त समारोह सम्पन्न |
| अनुपपुर | 10-जून-2018 |
श्रीमती पटेल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थी विकासात्मक तथा कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी शोध एवं अध्ययन करें, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का पता चल सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को इस संबंध में शोध एवं अध्ययन के लिये 10-10 विषय दिये जायें। श्रीमती पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में नये पाठ्यक्रम शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में कौशल विकास केन्द्र भी खोले जायें और प्लेसमेंट शिविर लगाये जायें। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने दीक्षांत समारोह में उपस्थित क्षय रोगियों और ऑगनवाड़ी के बच्चों को फल वितरित किये। उन्होंने कहा कि समाज के सम्पन्न वर्ग को आगे आकर क्षय रोगियों की मदद करना चाहिये। प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बनाना समाज के हर वर्ग का नैतिक दायित्व है। श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने इस मौके पर 10 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें लगातार 6 माह तक पोषण आहार देने और उनके उपचार की मॉनीटरिंग की घोषणा की। |
Sunday, June 10, 2018
युवा शक्ति का उपयोग देश के विकास में किया जाये - राज्यपाल श्रीमती पटेल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment