ज़िले के 741 किसानो को 56 लाख की प्रोत्साहन राशि का किया गया वितरण
अनूपपुर मे ज़िला स्तरीय कृषक एवं प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह सम्पन्न
अनूपपुर 10 जून 2018/ अनूपपुर ज़िले मे रबी 2018 मे विक्रय किए हुए गेहूं पर प्रोत्साहन राशि वितरण करने हेतु ज़िला स्तरीय कृषक एवं प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह आयोजित हुआ। ज़िला स्तरीय कृषक सम्मेलन के दौरान रबी 2018 मे उपार्जित कुल 21159.83 क्विंटल गेहूं पर 741 कृषको को समर्थन मूल्य 1735 रुपये पर 265 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का सीधा अंतरण किया गया। अनूपपुर ज़िले के 741 कृषको के खातों मे कुल 56.07 लाख राशि का अंतरण किया गया। आदिवासी उपयोजना विशेष केन्द्रीय सहायता मद वर्ष 2017-18 अंतर्गत आत्मा परियोजना के माध्यम से 33 कृषि यंत्रो का वितरण किया गया। साथ ही ज़िले के विकासखंड जैतहरी के 10 कृषकों को कार्यक्रम के दौरान पैडी कटर, ओपन वेल सबमर्शिबल पंप (1/2 एचपी) एवं उड़ावनी पंखा दिया गया। अनूपपुर बस्ती के रामकृपाल पटेल को 26387 रुपये , बद्री प्रसाद राठोर को 25307 रुपये, मेडियारास के अनुज यादव को 19212 रुपये, अजय कुमार को 18550 रुपये, पपरोडी के उमाशंकर जायसवाल को 26367 रुपये आदि को राशि के अंतरण का सांकेतिक प्रमाण पत्र दिया गया।
दुखियों के दर्द को दूर करना, पिछड़ो को सहारा देकर विकास की मुख्यधारा मे जोड़ना है सरकार का लक्ष्य - विधायक
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूपपुर विधायक श्री रामलाल रौतेल ने कहा शासन का लक्ष्य सदैव छूटे हुए लोगों को सहारा देकर प्रगति के पथ मे आगे लाना है। देश के विकास की कल्पना बिना कृषकों के और कृषि के विकास के संभव नहीं। शासन द्वारा सदैव कृषि को नयी ऊचाइयों मे ले जाने के प्रयास किए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना के माध्यम से कृषकों को प्रोत्साहन इसी बात का प्रमाण है।
किसानो का योगदान अमूल्य- श्रीमती रूपमती सिंह
किसानो का योगदान अमूल्य है शासन के द्वारा इस योगदान का सम्मान प्रोत्साहन राशि प्रदान करके किया गया है। श्रीमती रूपमती सिंह ने कहा आशा करती हूँ इस राशि के सहयोग एवं शासन द्वारा क्रियान्वित अन्य जनहितकारी योजनाओ के माध्यम से सभी कृषक भाई नई ऊचाइयों को प्राप्त करेंगे।
किसानो को देके सम्मान बढ़ाया सबका मान
सब के दुख के देखइया शिवराज सिंह चौहान- श्री रामदास पुरी
शासन द्वारा सदैव कृषक हितैषी निर्णय एवं योजनाए समय समय पर लाई गयी हैं। चाहे वह बीज उर्वरक की उपलब्धता हो, ऋण की व्यवस्था हो, आधुनिक तकनीकी की जानकारी हो अथवा प्रोत्साहन बोनस शासन ने सदैव किसानो के हित मे सोचा है। शासन ने किसानो को सम्मान देकर समस्त प्रदेश का मान बढ़ाया है और किसानो ने अपनी मेहनत से प्रदेश का सर पूरे देश मे ऊंचा किया है । लगातार पांचवा कृषि कर्मण अवार्ड इसी का परिणाम है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल एवं अध्यक्षता ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह ने की। सम्मेलन मे कलेक्टर अनुग्रह पी, सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती सलोनी सिडाना, ज़िला पंचायत की कृषि स्थायी समिति के सभापति एवं पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, विकासखंड अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी एवं मैदानी कार्यकर्ताओ समेत जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं ज़िले के समस्त विकासखंडों से आए कृषक बंधु उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment