Sunday, June 10, 2018

अनूपपुर ज़िले के 90 प्रतिभाशाली छात्र भोपाल मे होने वाले सम्मान समारोह के लिए रवाना

अनूपपुर ज़िले के 90 प्रतिभाशाली छात्र भोपाल मे होने वाले सम्मान समारोह के लिए रवाना



अनूपपुर 10 जून 2018/ अनूपपुर ज़िले के प्रतिभाशाली छात्रों को भोपाल मे आयोजित होने वाले राजस्तरीय प्रतिभाशाली छात्र सम्मान समारोह के लिए संयुक्त संचालक शहडोल श्री सहदेव सिंह मरावी एवं ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री यू के बघेल ने शुभकामनाओ के साथ रवाना किया। इन प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओ  को भोपाल मे कल राज्यस्तरीय प्रतिभाशाली  सम्मान समारोह मे माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रोत्साहन राशि का अंतरण कर सम्मानित किया जाएगा।
 ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री यू के बघेल ने बताया कि ज़िले के 122 मेधावी छात्र एवं छात्राओं मे से 90 छात्र ही इस समारोह मे जाने के लिए सहमति देकर उपस्थित हुए। अन्य छात्र शैक्षणिक कारणो से कार्यक्रम मे सम्मिलित नहीं हो पा रहे हैं। उक्त समस्त छात्र दो बसों मे रवाना हुए। यात्रा मे एपीसी श्री देवेश सिंह बघेल, श्री रमेश सोनकर, शिक्षिका श्रीमती माधुरी राठोर एवं श्रीमती बेला सिंह, श्री विश्वास राज शुक्ल एवं हैल्थ वर्कर भगवान दास कोरी बच्चो के साथ रहेंगे। छात्र होशंगाबाद पहुँचकर विश्राम करेंगे फिर वहीं से तैयार होकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें