Sunday, June 10, 2018

वित्तीय साक्षरता शिविर मे स्व्सहायता समूह की महिलाओ को सिखाये गए वित्तीय प्रबंधन के गुर

वित्तीय साक्षरता शिविर मे स्व्सहायता समूह की महिलाओ को सिखाये गए  वित्तीय प्रबंधन के गुर



अनूपपुर 10 जून 2018/  म.प्र.दीनदयाल अन्त्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड पुष्पराजगढ द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक सिंह के मार्गदर्शन मे वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन स्वसहायता समूह भवन पुष्पराजगढ मे शुक्रवार 8 जून को किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्ष एल डी एम श्री पी. सी. पान्डेय  ने कहा कि वित्तीय साक्षरता शिविर के माध्यम से स्व्सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन मे आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओं को  वित्तीय प्रबंधन की बारीकियो से परिचित कराया गया ।कार्यक्रम मे  स्वसहायता समूह के सदस्यो को एवं उपस्थित आमजनों को वित्तीय लेनदेन अतर्गत नगद रहित व्यवहार ,ए टी एम उपयोग मे सावधानी बैक मे खाता खोले जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज,विभिन्न योजनाओ के अतर्गत ऋण प्रकरणों की स्वीकृति एंव समय पर ऋण वापसी जैसे मुददो पर चर्चा के साथ साथ स्व सहायता समूहो एंव उनके संगठनो के खाते एंव उनके बचत एंव ऋण खातो के प्रबंधन पर जानकारियां प्रदान की गयी। इसके साथ ही आधार सीडिग ,बीमा योजनाओ स्वरोजगार योजनाओ पर भी महत्वपूर्ण जानकारियां से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया।
   
  उल्लेखनीय है  कि रिजर्व बैक आफ इडिया द्वारा 4 जून से 8 जून 2018 तक वित्तीय साक्षरता शिविर मनाये जाने के निर्देश जारी किये गए है। उक्त अनुक्रम मे पुष्पराजगढ़ विकासखंड मे यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मे सेंट्रल बैंक ऑफ इडिया के शाखा प्रबंधक गुप्ता जी के साथ साथ विकासखंड पुष्पराजगढ के ब्लाक प्रबंधक मंगलेश्वर सिह ,ब्लाक सदस्य मो तारिक,संदीप शर्मा,अर्चना बाजपेयी,रषमीखान,सुरेष कारपेंटर,पंकज बाबू अग्रवाल समेत स्व्सहायता समूह के सदस्य एवं आम जन उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें