| शौचालय एवं आवास के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर 03 सरपंच व 01 सचिव को जिप. सीईओ ने दिया नोटिस |
| अनुपपुर | 28-जून-2018 |
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत परसवार के सरपंच श्री शंकर सिंह मार्को को निर्देश के बाद भी शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य नही कराये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी कर 10 जुलाई को उपस्थित हो कर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसी तरह जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत सुलखारी के प्रभारी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक रणविजय सिंह को भी कारण बताओं नोटिश जारी कर 12 जुलाई को अपरान्हृ तक अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत लमसरई की सरपंच श्रीमती पुष्पलता द्वारा शौचालय निर्माण कार्य में ध्यान न देने पर प्रगाति प्रभावित होने पर कारण बताओं नोटिस जारी कर 12 जुलाई तक नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बरबसपुर के सरपंच श्री गोरेलाल सिंह को कार्यो में व्यापक लापरवाही बरतने पर जारी नोटिस का जवाब प्रस्तुत ने करने पर अंतिम सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुये 10 जुलाई को अपरान्हृ में अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत करने के लिये कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
|
Thursday, June 28, 2018
शौचालय एवं आवास के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर 03 सरपंच व 01 सचिव को जिप. सीईओ ने दिया नोटिस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment