| गॉव-गॉव, घर-घर खुले में शौच से मुक्ति का जिलें में जारी है अभियान |
| अनुपपुर | 28-जून-2018 |
स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुलें में शौच से मुक्त गॉव की परिकल्पना को साकार करने अनूपपुर जिलें में द्रुत गति से अभियान जारी है कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी तथा तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशन में गॉव-गॉव स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। ग्रामीणों को चौपाल तथा मार्निंग फांलोअप के माध्यम से खुलें में शौच से होने वाले विकार तथा अन्य कारणों के साथ ही शर्म और घृणा के भाव भी पैदा किये जा रहे है।
खुलें में शौच के लिए गॉव-गॉव स्थानीय शासकीय सेवक तथा ग्रामीणों के समन्वय व निगरानी समिति के माध्यम से लोगों को शौचालय निर्माण तथा उपयोग की समझाईश दी जा रही है। शौचालय निर्माण कार्य को गति देने के लिए अधिकारियों को ग्राम पंचायते आवंटित कर हितग्रहियों से सीधा संवाद करवाया जा रहा है। खुले में शौच से मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वाले शासकीय सेवक के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान के खुले में शौच से मुक्त अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए स्वयं कलेक्टर एवं जिपं. सीईओ द्वारा भी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले भर में अभियान के तहत लक्ष्य तक पहुंचने कार्ययोजना अनुसार सभी टूल्स का उपयोग किया जा रहा है। जिसके परिणाम भी आने प्रारंभ हो गये है। गॉव-गॉव खुलें में शौच से मुक्त के लिए आपसी चर्चा कर ग्रामीणों के जिज्ञासयों का समाधान भी किया जा रहा है। जिन घरों में शौचालय है पर उपयोग नही किया जा रहा उनको समझाईश देकर शौचालय का उपयोग सुनिश्चिति करने को कहा जा रहा है जिसके परिणाम सकारात्मक प्राप्त हो रहे है। जिले के गॉव-गॉव, घर-घर स्वच्छ भारत अभियान पर ही चर्चा सुनाई पड़ती है। जो अभियान की सफलता सुनिश्चित करती है। |
Thursday, June 28, 2018
गॉव-गॉव, घर-घर खुले में शौच से मुक्ति का जिलें में जारी है अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment