| आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम का प्रथम चरण 29 जून सें |
| अनुपपुर | 28-जून-2018 |
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पुष्पराजगढ़ ब्लाक के 40 ग्रामों में मलेरिया के रोकथाम के लिए होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का सेवन प्रथम चरण के अन्तर्गत 29 जून 06 जुलाई एवं 13 अगस्त को कराया जायेगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता, एवं महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य को औषधि का सेवन कराया जाएगा इस कार्य की मानीटरिंग आयुष विभाग करेगा।
अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने मलेरिया रोग नियंत्रण के लिए होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 को विशेष उपयोगी बताते हुए कहा है कि अगर स्वस्थ्य व्यक्ति मलेरिया ऑफ 200 का एक निश्चित अन्तराल में तीन खुराक का सेवन करेगा तो उस व्यक्ति के शरीर में मलेरिया रोग के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। जिससे मलेरिया रोग से बचाया जा सकता है। आपने सभी से आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम को औषधि का उपयोग कर मलेरिया रोग से बचाव की अपील की है। |
Thursday, June 28, 2018
आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम का प्रथम चरण 29 जून सें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment