पर्यावरण सुरक्षा के लिये विद्यार्थी करेंगे अध्ययन-भ्रमण
अनूपपुर 9 मई 2018/ प्रदेश के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन को सुरक्षित रखकर उसके कुशल प्रबंधन के लिये स्कूली/महाविद्यालय के विद्यार्थियों को एक दिवसीय नि:शुल्क अध्ययन भ्रमण की सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी।
मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) के इस अभियान में सबसे पहले भोपाल संभाग में संचालित उत्कृष्ट स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थियों का अध्ययन-भ्रमण आयोजित होगा। उत्कृष्ट विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 11वीं तक के और महाविद्यालयीन विद्यार्थी अध्ययन भ्रमण में शामिल हो सकेंगे।इच्छुक विद्यालयों/महाविद्यालयों द्वारा म.प्र. जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान के दूरभाष 0755-4082520 अथवा 0755-4082515 से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। उपलब्धता के आधार पर बुकिंग और स्लाट निर्धारित होंगे।

No comments:
Post a Comment