| निर्वाचन प्रक्रिया की ट्रेनिंग लेंगे 741 अधिकारी |
| 9 मई से 5 जुलाई तक होगी ट्रेनिंग |
| अनुपपुर | 09-मई-2018 |
मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के बेहतर संचालन के लिये अधिकारियों की ट्रेनिंग 9 मई से भोपाल में होगी। सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी और 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर ट्रेनिंग में शामिल होंगे। ट्रेनिंग 5 जुलाई तक सात सत्रों में आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में होगी। सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों की सूक्ष्मता से जानकारी दी जायेगी।
चुनाव आयोग ने ट्रेनिंग देने के लिये मध्यप्रदेश गुजरात, उत्तरप्रदेश से 2-2 और हरियाणा एवं पंजाब से एक-एक रिसोर्स पर्सन/मास्टर ट्रेनर को नियुक्त किया है। पहले बैच की ट्रेनिंग 9-10 मई को तथा दूसरे बैच की ट्रेनिंग 11-12 मई को होगी। ट्रेनिंग का पहला सत्र 9 से 12 मई, दूसरा 30 मई से 2 जून, तीसरा 6 से 9 जून, चौथा 11 से 14 जून, पाँचवां 20 से 23 जून, छटवाँ 27 से 30 जून और सातवाँ अंतिम सत्र 2 से 5 जुलाई तक होगा। ट्रेनिंग में 741 निर्वाचन अधिकारी भाग लेंगे। इन्हे अभ्यर्थियों की पात्रता एवं अपात्रता, नामांकन, नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा (जाँच), डाक मत-पत्र, नाम निर्देशन-पत्र वापस लेने की प्रक्रिया, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन, ईवीएम एवं वीवीपैट, निर्वाचन क्षेत्र संबंधी प्लान, वल्नरेबल मेपिंग, सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन व्यय मॉनीटरिंग, मतदान दिवस की व्यवस्थाएँ, मतदान दल एवं मतदान कर्मी, विभिन्न आई.टी. एप्लीकेशन तथा मतगणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधी विस्तृत ट्रेनिंग दी जायेगी। |
Wednesday, May 9, 2018
निर्वाचन प्रक्रिया की ट्रेनिंग लेंगे 741 अधिकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment