Wednesday, May 9, 2018

असंगठित श्रमिकों के आवेदनों के सत्यापन के कार्य में लापरवाही पर ग्राम रोजगार सहायकों को दिये गये सेवा समाप्ति के नोटिस

असंगठित श्रमिकों के आवेदनों के सत्यापन के कार्य में लापरवाही पर ग्राम रोजगार सहायकों को दिये गये सेवा समाप्ति के नोटिस




अनूपपुर 9 मई 2018/कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने असंगठित श्रमिकों के आवेदनों के सत्यापन के कार्य में लापरवाही पर संबधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को  ग्राम रोजगार सहायकों को सेवा समाप्ति के नोटिस देने के लिये आदेशित किया है। आज कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा में यह पाया गया कि पुष्पराजगढ़ जनपद  अतंर्गत जमुड़ी, अलवर, दमेंहड़ी, तरंग,   बिजौरा, सरई, सलरगोण्ड़ी, मेढाखार, मोहदी, गेदीअमा, बेलडोगरी, करौदापानी, जैतहरी जनपद के अंतर्गत लपटा, क्योटार, अनूपपुर जनपद डूमरकछार, पोड़ी, देवगवां, बेलियाबड़ी, चोडी, चपानी, लामाटोला, पयारी क्रं 1, जमुनिहा, धुम्मा एवं कोतमा जनपद  अतर्गत रिटाला, सिलपुर ग्राम पंचायतों में  आवेदनों के सत्यापन का कार्य निराशाजनक है। उक्त पंचायतों के ग्राम रोजगार  सहायकों को कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा सेवा समाप्ति के नोटिस दिये गए हैं। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें