| तेंदूपत्ता संग्रहण मजदूरी में वृद्धि ऐतिहासिक निर्णय-महेश कोरी |
| अनुपपुर | 03-अप्रैल-2018 |
माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2018 तेंदूपत्ता सीजन के तेंदूपत्ता संग्रहण मजदूरी 1250 से बढ़ाकर 2000 रूपये प्रति मानक बोरा करने की घोषणा का स्वागत करते हुए राज्य लघु वनोपज के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री महेश कोरी ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। इस निर्णय से लगभग 33 लाख संग्राहकों को लगभग 150 करोड़ की अतिरिक्त आमदनी होगी।
अध्यक्ष श्री कोरी ने बताया कि वनोपज संग्राहकों के आर्थिक उत्थान एवं जीवनस्तर में बेहतर सुधार की मंशा से मुख्यमंत्री जी द्वारा समय-समय पर लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की तैयारी संघ द्वारा पूर्ण कर ली गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तेंदूपत्ता तोड़ने वाले पुरूषों को जूते, महिलाओं को चप्पल एवं साड़ी के साथ ही पानी की कुप्पी तथा वर्ष 2016 तेंदूपत्ता सीजन का 207 करोड़ रूपये बोनस वितरण का शुभारम्भ शीघ्र किया जायेगा। वनोपज संघ द्वारा इसके लिये पूरी तैयारी कर चुका है। अध्यक्ष श्री कोरी ने बताया कि वर्ष 2018 तेंदूपत्ता सीजन में भी 22 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण करने का लक्ष्य है। इसके लिए संघ द्वारा अग्रिम निर्वर्तन आनलाइन निविदा बुलायी जाकर तेंदूपत्ता क्रेता नियुक्त कर दिये गये हैं। इस वर्ष भी पूर्व वर्ष अनुसार तेंदूपत्ता का संग्रहण प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से करवाया जाकर नियुक्त क्रेताओं को परिदान देने की व्यवस्था लागू रहेगी। अच्छी गुणवत्ता का तेंदूपत्ता प्राप्त हो सके इसके लिए संग्रहण से पूर्व शाखकर्तन का कार्य कराया जाता है। संघ द्वारा इस कार्य के लिए प्रदेश की 60 जिला लघु वनोपज यूनियनों को कुल राशि 8 करोड़ 80 लाख उपलब्ध करायी जा चुकी है। |
Tuesday, April 3, 2018
तेंदूपत्ता संग्रहण मजदूरी में वृद्धि ऐतिहासिक निर्णय-महेश कोरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment