| प्रदेश में सरकारी स्कूलों का नामकरण शहीद सैनिकों के नाम पर किया जायेगा |
| अनुपपुर | 03-अप्रैल-2018 |
स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि देश के लिये शहीद होने वाले सैनिकों के नाम पर प्रदेश के सरकारी स्कूलों का नामकरण किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को शालाओं में उपस्थिति बोलने के दौरान यस सर के स्थान पर जय हिन्द बोलने की समझाइश भी दी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूल पहुँचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल प्रात: 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित किये जाने के निर्देश जिला शिक्षाधिकारी को दिये। स्कूल शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों को असंगठित मजदूरों के पंजीयन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को जीवन के हर पड़ाव पर राज्य सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जायेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों से प्रत्येक बच्चे को पढ़ने के लिये स्कूल भेजने का आग्रह किया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे। |
Tuesday, April 3, 2018
प्रदेश में सरकारी स्कूलों का नामकरण शहीद सैनिकों के नाम पर किया जायेगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment