| प्रदेश में बच्चों को निमोनिया, दिमागी बुखार से बचाने 7 अप्रैल को पीसीवी टीकाकरण |
| राज्यपाल श्रीमती पटेल भोपाल के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में करेंगी शुभारंभ |
| अनुपपुर | 03-अप्रैल-2018 |
बच्चों को निमोनिया और दिमागी बुखार से बचाने के लिये प्रदेश में शनिवार 7 अप्रैल से पीसीवी टीकाकरण आरंभ हो जायेगा। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल भोपाल में आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में प्रातरू 10.30 बजे टीकाकरण का शुभारंभ करेंगी। प्रदेश के सभी 51 जिलों के 314 विकासखण्डों में भी 7 अप्रैल को मंत्री, सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधि की उपस्थिति में पीसीवी टीकाकरण सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर सघन मिशन इन्द्रधनुष में 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने वाली 13 जिलों के 51 विकासखण्डों की 252 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह ने बताया है कि बच्चों की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण निमोनिया है। पीसीवी टीके से निमोनिया और दिमागी बुखार पर नियंत्रण होगा तथा शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी आयेगी। श्री सिंह ने कहा कि दूसरा कारण डायरिया है, जिसके लिये रोटा वैक्सीन दिया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि पीसीवी टीकाकरण दिये जा रहे 9 टीकों के साथ होगा। संशोधित राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी के अनुसार जन्म के तुरंत बाद (24 घंटे के भीतर) हेपेटाइटिस-बी, जन्म के तुरंत बाद (15 दिन के भीतर) पोलियो और एक वर्ष के भीतर बीसीजी, डेढ़ माह की उम्र होने पर पोलियो, रोटा वायरस, एफएलपीवी, पीसीवी, पेंटावेलेंट की पहली खुराक, ढाई माह होने पर पोलियो, रोटा वायरस, पेंटावेलेंट, साढ़े तीन माह होने पर पोलियो, रोटा वायरस, एफएलपीवी, पीसीवी, पेंटावेलेंट, 9 माह होने पर विटामिन-ए, खसरा, पीसीवी, 14 से 24 माह में विटामिन-ए, पोलियो, खसरा, डीपीटी, 5 से 6 वर्ष की उम्र में डीपीटी की पहली खुराक देनी होगी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि पीसीवी वैक्सीन के लिये सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फोर्स की बैठकें हो चुकी हैं। राज्य, जिला और विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी जिलों में पीसीवी वैक्सीन, बैनर और पोस्टर पहुँचा दिये गये हैं। देश में निमोनिया से प्रति हजार 7 बच्चों की मृत्यु होती है, जिसमें कमी आयेगी। |
Tuesday, April 3, 2018
प्रदेश में बच्चों को निमोनिया, दिमागी बुखार से बचाने 7 अप्रैल को पीसीवी टीकाकरण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment