| दिव्यांगजनों के चुनावी प्रक्रिया में जुड़ाव के संबंध में राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सपन्न |
| विशेष पहचान पत्र, आवागमन, फूलमाला से स्वागत आदि सुझाव दिये गए |
| अनुपपुर | 03-अप्रैल-2018 |
समेकित चुनाव के लिए सभी वर्ग के मतदाताओं की चुनावी प्रक्रिया में सहभागिता आवश्यक है। सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त चुनावी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी अवधारणा पर चुनाव आयोग का ध्येय “कोई भी मतदाता न छूटे” आधारित है। समेकित चुनाव के लिए सभी वर्ग के मतदाताओं की चुनावी प्रक्रिया में सहभागिता आवश्यक है। इसी क्रम में दिव्याग जनों की चुनावी प्रक्रिया में सहभागिता बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन 2 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार मे किया गया। कार्यशाला मे एसडीएम जैतहरी श्री बी डी सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री आर एन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आर पी श्रीवास्तव, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री अंकुश मिश्रा, तहसीलदार जैतहरी श्री रमेश कोल, प्राचार्य जैतहरी महाविद्यालय श्री परमानंद तिवारी के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकारण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकारण अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों ने दिव्यांग जनो के चुनावी प्रक्रिया में जुड़ाव के संबंध में अपने सुझाव दिये। कार्यशाला मे दिव्यांगों को विशेष पहचान पत्र की व्यवस्था, आवागमन की व्यवस्था, दिव्यांग जनों का पोलिंग बूथ मे विशेष स्वागत, पोलिंग बूथ सुगम्यता का समुचित प्रचार प्रसार, दिव्यांग जनों को कृत्रिम सुविधाएं प्रदान करने की शिविर लगाकर व्यवस्था करना आदि सुझाव दिये गए। ये समस्त सुझाव राज्य आयोग की अनुशंसा के लिए भेजे जाएंगे।
|
Tuesday, April 3, 2018
दिव्यांगजनों के चुनावी प्रक्रिया में जुड़ाव के संबंध में राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment