| अनूपपुर में अब तक 80326 श्रमिकों के आवेदन हो चुके हैं प्राप्त |
| अनुपपुर | 03-अप्रैल-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों से आवश्यक रूप से पंजीयन कराने का आग्रह किया है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड कार्यालय में चल रहा है। पंजीयन के लिए आवेदन प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव तथा वार्ड प्रभारी से सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन ऑनलाइन जारी किया जाएगा तथा संबंधित के मोबाईल पर मैसेज या वाइस कॉल के माध्यम से पंजीयन की सूचना मिलेगी। आप ग्राम पंचायत, नगर पंचायत या पोर्टल http://shramsewa.mp.gov.in के माध्यम से अपना पंजीयन कराएँ।
आपने समस्त संबन्धित अधिकारियों से पंजीयन का कार्य युद्धस्तर में करने के निर्देश दिये और साथ ही अन्य विभाग के अधिकारिओ को भी निर्देशित किया है कि मैदानी अमलों के माध्यम से इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराएं। वर्तमान में अनुपपुर में 80326 श्रमिकों के आवेदन हो चुके हैं, अनुपपुर जिले में सर्वाधिक आवेदन पुष्पराजगढ़ एवं जैतहरी जनपद पंचायत से क्रमशः 26685, 24841 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत कोतमा से 13970, जनपद पंचायत अनूपपुर से 13925, नगरपालिका पसान में 270, नगरपालिका अनूपपुर में 185, नगरपालिका कोतमा में 182, नगरपालिका अमरकंटक में 137, नगरपालिका जैतहरी में 66 एवं नगरपालिका बिजुरी में 65 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। |
Tuesday, April 3, 2018
अनूपपुर में अब तक 80326 श्रमिकों के आवेदन हो चुके हैं प्राप्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment