| प्रदेश में गरीबों की भलाई का नया इतिहास रचा - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| मध्यप्रदेश गरीबों के लिए सर्वाधिक योजनाएँ संचालित करने वाला प्रदेश, मुंगावली 25 करोड़ से मिनी स्मार्ट सिटी बनेगी |
| अनुपपुर | 27-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनका मकसद प्रदेश के गरीबों की जिंदगी में बदलाव लाना है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेश में गरीबों की भलाई के लिए नया इतिहास रचा है। गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सर्वाधिक योजनाएँ संचालित करने वाला मध्यप्रदेश देश का ही नहीं दुनिया का एकमात्र राज्य है।
सभी वर्गों के गरीब छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा की फीस राज्य सरकार भरेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्गों के गरीब छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, आई.आई.टी. आदि पाठ्यक्रमों में लगने वाली फीस की राशि राज्य सरकार भरेगी। सभी गरीबों का इलाज नि:शुल्क करवाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक परिवार की गर्भवती माताओं को छ: माह से नौ माह तक 4 हजार रूपये एवं प्रसव के बाद पौष्टिक आहार के लिये 12 हजार की राशि के रूप में प्रदेश में इस वर्ष लगभग 17 करोड़ की राशि महिलाओं के खातों में जमा करवाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गत वर्ष गेहूँ बेचने वाले किसानों के खातों में इस वर्ष कृषक समृद्धि योजना में 200 रूपये प्रति क्विंटल के मान से 1700 करोड़ की राशि जमा होगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर इस वर्ष पंजीकृत किसानों द्वारा गेहूँ बेचने पर 265 रूपये और चना, सरसों, मसूर बेचने पर 100 रूपये प्रति क्विटंल के मान से बोनस राशि जमा करवाई जायेगी।
मुख्यमंत्री ने की महिलाओं के स्व-सहायता समूहों की सराहना
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में आजीविका मिशन एवं महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए प्रदेश में मुर्गी दाने का कारखाना, स्कूली बच्चों के लिए गणवेश बनाने का प्रशिक्षण देकर उनकी बैंकों से लिंकिंग कर फेडरेशन बना कर सहायता दी जायेगी। इन व्यवसायों के लिए स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को शासन द्वारा तकनीकी सहायता भी दी जायेगी।
श्रमिकों को 200 रूपये फ्लेट रेट पर मिलेगी बिजली
मुख्यमंत्री ने बताया कि 60 वर्ष से कम आयु के मजदूर की मृत्यु होने पर 02 लाख की और दुर्घटना से मृत्यु होने पर 04 लाख रूपये की राशि परिवार को दी जायेगी। मजदूरों के परिवारों को 200 रूपये फ्लेट रेट पर बिजली दी जायेगी। श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार के लिए 05 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। उन्होंने जन-समुदाय से बेटा-बेटी के बीच में भेदभाव न करने को कहा। श्री चौहान ने कहा कि बेटी के जन्म से लेकर शादी तक की जवाबदारी राज्य सरकार ने ली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी एवं महिलाओं के साथ छेडखानी एवं दुराचार करने वाले दुराचारियों को फाँसी की सजा देने का विधेयक पारित किया गया है। कार्यक्रम के शुरू में कन्या-पूजन किया गया। |
Friday, April 27, 2018
प्रदेश में गरीबों की भलाई का नया इतिहास रचा - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment