| प्रदेश में 10.21 लाख किसानों के खातों में जमा करवाई गई 1677 करोड़ की राशि (मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना) |
| अनुपपुर | 27-अप्रैल-2018 |
प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के मकसद से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये थे। इन निर्णयों के क्रियान्वयन के बाद 16 अप्रैल को प्रदेश के 10 लाख 21 हजार किसानों के बैंक खातों में 1677 करोड़ की राशि जमा करवाई गयी।
रबी 2016-17 और रबी मार्केटिंग सीजन 2017-18 में गेहूँ का विक्रय कराने वाले 7 लाख 39 हजार किसानों के खातों में 200 रुपये प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि के रूप में 16 अप्रैल को 1345 करोड़ की राशि जमा करवाई गयी है। इसी तरह खरीफ सीजन 2017 और खरीफ मार्केटिंग सीजन 2017-18 में धान का विक्रय करने वाले 2 लाख 82 हजार किसानों के बैंक खातों में 332 करोड़ की प्रोत्साहन राशि 200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर जमा करायी गयी है। |
Friday, April 27, 2018
प्रदेश में 10.21 लाख किसानों के खातों में जमा करवाई गई 1677 करोड़ की राशि (मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment