| गोकुल महोत्सव रथ को विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने हरी झण्डी दिखाई |
| 14 दलों द्वारा समस्त 576 ग्रामो का किया जायेगा भ्रमण |
| अनुपपुर | 02-अप्रैल-2018 |
उप संचालक पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा श्री चौहान ने बताया कि महोत्सव में दुधारू पशुओं गाय, भैंस, बकरी आदि के स्वास्थ की देखभाल, संरक्षण और विशेषकर उन्नत नस्लों के प्रबंधन के लिए जानकारी दी जावेगी। जिले के समस्त 576 ग्रामो का भ्रमण करने के लिए 14 दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक दल मे पशु चिकित्सक, सर्जन, 2 सहायक पशु सेवा क्षेत्र अधिकारी एवं गो सेवको समेत कुल 10 सदस्य होंगे।इस अभियान मे गाँव मे घर घर जाकर पशुओ (गो वंश एवं भैंस वंश) को स्वास्थ्य सेवाएँ, पशुओं को प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कराया जाना एवं उन्नत नस्ल के उद्येश्य से उत्कृष्ट सांडो का बधियाकरण, गाय-भैसों में बांझपन के निवारण के लिए विशेष उपचार, पशुओं को कृमिनाशक औषधियां देकर बीमारी से बचाव आइएनएपीएच(इन्फॉर्मेशन नेटवर्क फॉर एनिमल प्रोडक्टिविटी एंड हैल्थ) के द्वारा पशुओ को आधार नंबर प्रदान करने के साथ साथ हर गाँव मे संगोस्ठी लगाकर पशु सेवा विभाग द्वारा चल रही लाभकारी योजनाओ के बारे मे विस्तार से पशुपालको को बाते जाएगा। आपने यह भी बाते कि इस अभियान मे उपयुक्त पशुओ के कृत्रिम गर्भाधान का कार्य भी किया जाएगा। महोत्सव में पशु बीमा कार्य एवं पशुपालन की उन्नत तकनीकि पशुपालन प्रबंधन की विशेष जानकरी भी दी जावेगी। स्टाल फीडिग जिसमे पशुओं को बांध कर खिलाने के महतव को भी समझाया जायेगा। गर्मी के मौसम में हरे चारे की अनुपलब्धता पर भी उसके संरक्षण पशुओं के पौष्टिक आहार दिए जाने के संबंध में जानकारी दी जावेगी। ग्रामवार गोकुल महोत्सव की मॉनिटरिंग संयुक्त संचालक एव उप संचालनालय भोपाल से अधिकारी द्वारा की जावेगी गोकुल महोत्सव में पशुओं का पंजीयन निःशुल्क किया जायेगा। कृत्रिम गर्भाधान की शुल्क राशि लिए जाने के निर्देश संचालनालय भोपाल द्वारा दिये गये है। |
Monday, April 2, 2018
गोकुल महोत्सव रथ को विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने हरी झण्डी दिखाई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment