| पुराने पट्टों पर बने मकान-दुकानों का नियमितीकरण होगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास से मना चैटी-चंड |
| अनुपपुर | 02-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विस्थापितों के पुराने पट्टों पर बने मकान और दुकानों का नियमितीकरण होगा। पुराने कब्जों को भी पट्टा देकर वैध किया जायेगा। नामांतरण, विक्रय और बंटवारे के अधिकार भी होंगे। श्री चौहान चैटी चंड महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। चैटी चंड महोत्सव का आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजन किया गया था। यहां भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव समारोह पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमंत्रित सिंधी समाज के सदस्यों को चैटी चंड की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल के 13 गांवों में लगी भूमि के नामांतरण, बंटवारे और विक्रय पर रोक हटा ली गई है। आठ गांवों को दिये गये नोटिस को भी वापस लिया गया है। भूमि के उपयोग का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि सिन्धी संस्कृति भारतीय संस्कृति की माथे की बिन्दी है। हजारों साल पहले सिन्धु नदी तट पर विकसित सभ्यता हिन्दु सभ्यता है। जब आधुनिक उन्नत प्रगतिशील देश सभ्यता के आरंभिक चरण में थे तब भारत में वेदों की ऋचायें रची जा रही थीं। उन्होंने कहा कि सिन्धु संस्कृति ने मानव जाति को नई ऊंचाईयां दी हैं। मानवता को धन्य करने वाले संत दिये हैं। प्रदेश और देश के विकास और समृद्धि में उनका अतुलनीय योगदान है। सिन्धी सहित्य और भाषा संरक्षण के कार्य किये जायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि सिन्धी वीर और पुरुषार्थी समाज है। भारत विभाजन की विभीषिका के दौरान विस्थापन का दु:ख और दर्द झेला हैं। उन्हें अब कोई कष्ट और दर्द नहीं रहेगा। कहीं जाने की जरुरत नहीं है। नागरिता के अधिकार दिये जा रहे हैं। यह देश-प्रदेश उनका है। इसे प्रगति के पथ पर ले जाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। उन्होंने भगवान झूलेलाल के चरणों में नमन करते हुये सबकी सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धी की कामना की। मुख्यमंत्री को पाकिस्तान से आये सिन्धी परिवारों की बालिकाओं ने रक्षा सूत्र बांधा। श्री चौहान ने सिन्धी समाज के चैटी-चंड पर्व के आनंद और उल्लास में उमंग के साथ भागीदारी की। समाज के सदस्यों के साथ समूह नृत्य में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री जतिन उदासी और सुश्री मंजूश्री ने सिन्धी गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में इन्दौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, विधायक श्री अशोक रोहाणी, सिन्धु सभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लधाराम नागवानी, मध्यप्रदेश सिन्धु सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री भगवानदास सबनानी, सिन्धी पंचायत भोपाल के अध्यक्ष श्री भगवानदेव इसराणी, पूर्व विधायक श्री शिवा कोटवानी विभिन्न धर्म गुरु, संत महात्मा, प्रबुद्ध नागरिक और प्रदेश के विभिन्न अंचलों के सिन्धी समाज के सदस्य उपस्थित थे। |
Monday, April 2, 2018
पुराने पट्टों पर बने मकान-दुकानों का नियमितीकरण होगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment