| मूल्यांकन केन्द्र अनूपपुर का सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग द्वारा किया गया निरीक्षण |
| अनुपपुर | 02-अप्रैल-2018
|
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर में मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य में मंडल नियमानुसार सुचिता गोपनीयता और न्यायपरक दृष्टि होनी चाहिए ताकि किसी भी परीक्षार्थी के साथ अन्याय न हो और सभी परीक्षार्थियों को उनकी मेहनत का सही फल प्राप्त हो। मूल्यांकन कार्य निर्धारित समयावधि में सम्पन्न करने के बाद ही मूल्यांकन केन्द्र छोडने के निर्देश है।
केन्द्र के औचक निरीक्षण में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री पी.एन.चतुर्वेदी ने मूल्यांकन केन्द्राधिकारी श्री अनिल गुप्ता, प्रेक्षक डॉ. परमानन्द तिवारी, सहायक मूल्यांकन अधिकारी डी. बसंतपुरे से मूल्यांकन कार्य की समीक्षा, केन्द्र में मूल्यांकन की प्रगति की स्थिति, प्रथम दौर में प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या की जानकारी ली। अंग्रेजी विषय के मूल्यांकनकर्ता कम होने से समयसीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु अनुपस्थित मूल्यांकनकर्ताओं को नोटिस जारी करने के लिये निर्देश दिये तथा शेष विषयों के मूल्यांकन कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। आपने यह भी निर्देश दिये कि किसी भी मूल्यांकनकर्ता के पास मोबाईल नहीं होना चाहिए। |
Monday, April 2, 2018
मूल्यांकन केन्द्र अनूपपुर का सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग द्वारा किया गया निरीक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment