| केन्द्र से रबी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर और सरसों के उपार्जन का अनुमोदन |
| 10 अप्रैल से शुरू होकर 60 दिन होगी खरीदी |
| अनुपपुर | 05-अप्रैल-2018 |
प्रदेश में रबी सीजन 2017-18 में प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर और सरसों खरीदी के लिये केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त हो गया है। अनुमोदन के अनुसार इन दोनों जिंसों की खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से शुरू होगा, जो 60 दिन चलेगा।
प्रदेश में केन्द्रीय एजेन्सियों द्वारा अधिकतम सरसों की खरीदी 3 लाख 90 हजार 400 मीट्रिक टन और मसूर की खरीदी एक लाख 36 हजार 808 मीट्रिक टन की जायेगी। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये राज्य शासन ने कृषि उपज मण्डी के अलावा खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये व्यापक व्यवस्था की है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये नाफेड, भारतीय खाद्य निगम और एस.एफ.ए.सी. को निर्देश जारी किये हैं। प्रमुख सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चना उपार्जन का लक्ष्य एक-दो दिन में जारी हो जाने की संभावना है। राज्य सरकार ने केन्द्र से चना का 21 लाख मीट्रिक टन उपार्जन लक्ष्य दिये जाने की माँग की है। |
Thursday, April 5, 2018
केन्द्र से रबी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर और सरसों के उपार्जन का अनुमोदन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment