| पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी |
| अनुपपुर | 05-अप्रैल-2018 |
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी द्वारा गत दिवस को 11.00 बजे से समस्त थाना/चौकी प्रभारी जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी कार्यालय के मीटिंग हाल अनूपपुर में ली गई। अपराध गोष्ठी में सम्पूर्ण देश में एससी/एसटी वर्ग के द्वारा 02. अप्रैल 2018 भारत बंद करने पर बिगड़े हालात एवं 10. अप्रैल 2018 को पुनः जनरल वर्ग के व्यक्तियो द्वारा भारत बंद की घोषणा करने एवं 14 अप्रैल 2018 को डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाये जाने वाले कार्यक्रमों को मद्देनजर रखते हुये अपने अपने थाना क्षेत्रों में होटल,लॉज, राजकीय सीमाएँ, संदिग्धों की चेकिंग, पेट्रोलिंग, गस्त में विशेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिये गये है, एवं सीसीटीएनएस, डायल 100 को प्रभावी बनाने, ग्रामों के भ्रमण सरपंच, सचिवों एवं ग्रामों में जनसंवाद करके समन्यवय स्थापित करने क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों प्रबुद्ध व्यक्तियों की मूर्तियों की सुरक्षा, के साथ साथ शान्ति समिति की बैठक समय समय पर लेवें साथ ही थानें में आये फरियादी (महिला,बुजुर्ग, बच्चे) के समस्याओ का तत्काल निराकरण करें एवं लंबित गंभीर अपराध जो सीआरपीसी के अतंर्गत लंबित प्रकरण, एससी,एसटी एक्ट एवं सीएमहेल्प लाईन/महिला हेल्प लाईन की शिकायतों एवं लंबित मामलो कि थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारी/थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
अपराध गोष्ठी में अनुविभागीय अधिकारी (पु)अनूपपुर उमेश गर्ग, कोतमा विजय प्रताप सिहं, पुष्पराजगढ़ श्री मलखान सिहं, प्रशिक्षुक उप पुलिस अधीक्षक रोविन जैन,निज सचिव पुलिस अधीक्षक एन.एस.ठाकुर, मुख्यलिपिक आर.आर.एस. धुर्वे, रक्षित निरीक्षक कमलेश परस्ते, एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहें। |
Thursday, April 5, 2018
पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment