| पपरोडी में आयोजित ग्रामसभा में ली आयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव ने कुशल-क्षेम |
| मांगो एवं समस्याओं के त्वरित कार्यवाही के दिये निर्देश |
| अनुपपुर | 05-अप्रैल-2018 |
ग्रामीण जनों से ली वर्तमान स्थिति एवं समस्याओं की जानकारी
श्री श्रीवास्तव ने ग्रामीण जनों से उनके वर्तमान व्यवसाय एवं उनसे हो रही आय के बार में जानकारी ली। साथ ही उनसे अन्य कार्यों जैसे की पशुपालन, बकरीपालन, सिलाई-बुनाई, मुर्गीपालन आदि के संबंध में रुचि के बारे मे पूंछा। उपस्थित ग्रामीणो ने अपनी रुचि एवं योगिता के अनुसार सुझाए गए कार्यों से जुडने की मंशा जताई। श्री श्रीवास्तव द्वारा मौके पर ही संबन्धित पशुपालन, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ स्वसहायता समूह के समन्वयक को आवश्यकतानुसार व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए। आपने कहा इस आशय के विशेष कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करे।
शासन द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओ की दी जानकारी
आपने उज्ज्वला योजना में हुए विस्तार के फलस्वरूप नए पात्र हितग्राहियों को आवेदन पूर्ण कराकर कनैक्शन दिलवाने में सहयोग करने के निर्देश क्षेत्रीय अधिकारियों को दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना की वस्तुस्थिति, गाँव में शौंचालय की उपलब्धता, आधार कार्ड की जानकारी, अंतयोदय अन्न योजना में दरों की जानकारी लेने के साथ-साथ उपस्थित नागरिकों से शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी के बारे में पूछते हुए पंचायत के माध्यम से योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।
ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से आयुक्त महोदय को कराया अवगत
उपस्थित ग्रामीणों ने आयुक्त महोदय से जल की उपलब्धता, मछली बाजार से हो रही गंदगी, बिजली के बिलों की अनियमितता के बारे में बताया। आयुक्त महोदय ने तुरंत समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी से गाँव में लगाए गए हैंडपम्पो की वस्तुस्थिति की जानकारी ली साथ ही ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रस्ताव बनाकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही आपने मछली बाजार को ऐसी जगह में स्थापित करने के निर्देश दिये जिससे आम जन के स्वास्थ्य में कोई बाधा न हो एवं साफसफाई को सुनिश्चित करने के लिए संबन्धित अधिकारियों को आदेशित किया। श्री श्रीवास्तव ने कार्यपालनयंत्री एमपीपूकेविविसीएल को ऐसे मामलो का व्यक्तिगत रूप से निराकरण करने के साथ ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो इस संबंध मे आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।
बच्चो से संवाद कर किया उत्साहवर्धन
आयुक्त महोदय ने ग्रामसभा में उपस्थित बच्चों से की खुलकर बातचीत, उनसे भविष्य की सोच के बारे में ली जानकारी। मनलगाकर पढ़ाई करने को कहकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। बच्चो ने भी खुलकर आयुक्त महोदय से बात की। ग्राम सभा में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, एसडीएम जैतहरी श्री बीडी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आर.पी. श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता, कार्यपालनयंत्री एमपीपूकेविविसीएल श्री प्रमोद गेडाम समेत अन्य जिला एवं खंडस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। |
Thursday, April 5, 2018
पपरोडी में आयोजित ग्रामसभा में ली आयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव ने कुशल-क्षेम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 आयुक्त...

No comments:
Post a Comment