| बीएसडब्ल्यू के छात्रों द्वारा किया जा रहा उज्ज्वला योजना के प्रसार मे सहयोग |
| अनुपपुर | 13-अप्रैल-2018 |
अनूपपुर जिले के ब्लॉक पुष्पराजगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बीएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं के द्वारा अपने आवंटित ग्राम मैं संपर्क कर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के आवेदन भरवाए गए आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ। जिसमे सामुदायिक नेतृत्व कर्ता रश्मि गुप्ता द्वाराआवंटित ग्राम बसनिहा से 42 महिलाओं से, वंदिता जयसवाल आवंटित गांव हर्रा टोला 48 महिलाओं से, निर्मल गौतम आवंटित ग्राम धर्मदास 20 महिलाओं से, शिवानंद चतुर्वेदी आवंटित ग्राम हवेली 15 महिलाओं से आवश्यक डॉक्यूमेंट लेकर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के भारत गैस एजेंसी में जमा कर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को LPG गैस कनेक्शन दिलवाने में अपना विशेष योगदान दिया स प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मे शासन द्वारा विस्तार किया गया है, नए वित्तीय वर्ष से एसईसीसी सूची के अतिरिक्त भी पात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। कुल हितग्राहियों का लक्ष्य 5 करोड़ के स्थान पर बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया गया है। अब एसईसीसी सूची के अतिरिक्त एससी/एसटी परिवारों की समस्त बीपीएल महिलाएं, पीएमएवाई(ग्रामीण) के लाभार्थी, अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी, अति पिछड़ा वर्ग के सदस्य, वनवासी आदि भी पात्रता की शर्तें पूरी होने के बाद लाभान्वित किया जाएंगे। इस परिवर्तन के आवेदन स्वीकार करने का कार्य 1 अप्रैल से शुरू किया जा चुका है।
|
Friday, April 13, 2018
बीएसडब्ल्यू के छात्रों द्वारा किया जा रहा उज्ज्वला योजना के प्रसार मे सहयोग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग...

Commendable job done by the CMCLDP students.
ReplyDelete