| बिजली चोरी की सूचना देने वाले को मिलेगी बिलिंग की 10 प्रतिशत राशि |
| सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय |
| अनुपपुर | 13-अप्रैल-2018 |
कार्यपालन यंत्री मप्रपूक्षेविविकालि श्री प्रमोद गेडाम ने बताया है कि बिजली चारी की सूचना देने वालों को बिलिंग राशि की 10 प्रतिशत अधिकतम पाँच हजार रूपये तक की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जावेगी। आपने बताया कि म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार चोरी की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा। श्री गेडाम ने बताया है कि आम नागरिकों से दूरभाष, ईमेल, व्हाट्एप, काल सेंटर अथवा लिखित में प्राप्त होने वाली बिजली चोरी से संबंधित सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। बिजली चारी की सूचना का प्राप्त होने पर उस क्षेत्र के अधिकारी द्वारा सूचना का परीक्षण कराया जायेगा। कम्पनी को बिलिंग निर्धारण राशि प्राप्त होते ही सूचनाधारी को 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। कार्यपालन अभियंता द्वारा आवश्यक अनुमोदन के पश्चात् बिजली चारी की सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा।
|
Friday, April 13, 2018
बिजली चोरी की सूचना देने वाले को मिलेगी बिलिंग की 10 प्रतिशत राशि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment