| निर्भया पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को स्कूली छात्राओं ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना |
| अनुपपुर | 13-अप्रैल-2018 |
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित निर्भया प्रेट्रोलिंग वाहन का पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा ने स्कूली छात्राओं के माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर 12 अप्रैल की दोपहर को पुलिस कन्ट्रोल रूम से रवाना कर उदघाटन किया गया। महिला पुलिसकर्मियों का यह विशेष सुरक्षा दस्ता जिले मे महिलाओं की सुरक्षा करेगा। प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मामलों के बाद पुलिस ने गम्भीरता दिखाते हुए अब छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा में निर्भया पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को सड़क पर उतारा है। इसके साथ ही अब स्कूली परिसरों के आस-पास मंजनू बनकर घूमने वाले आवारा युवकों की खैर नहीं होगी जहां छात्राओं व महिलाओं की एक सूचना पर निर्भया पुलिस आवारा तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल पहुंचायेगी। निर्भया पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में गश्त के दौरान एक पुलिस अधिकारी के साथ दो अन्य महिला जवान तीन शिफ्टों में शरारती युवकों व महिला अपराध से जुडे़ अपराधियों के खिलाफ अपनी ड्यूटी निभायेगी।
पुलिस अधीक्ष श्री चौधरी ने बताया है कि जिले की स्कूली छात्राओं व आम महिलाओं की सुरक्षा के लिये यह व्यवस्था अपनाई गई है। जिला मुख्यालय में निर्भया पेट्रोलिंग वाहन का शुभारंभ किया गया है। इसे कोतमा और राजेन्द्रग्राम में भी संचालित कराने की व्यवस्था बनाई जा चुकी है। |
Friday, April 13, 2018
निर्भया पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को स्कूली छात्राओं ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment