| दस्तक अभियान से बाल स्वास्थ्य में आया सुधार |
| 63 लाख से अधिक बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण |
| अनुपपुर | 13-अप्रैल-2018 |
राज्य शासन द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु की रोकथाम के लिये पिछले साल से शुरू हुए दस्तक अभियान से बाल स्वास्थ्य में सामान्य तौर पर सुधार हुआ है। वर्ष 2017-18 में दस्तक अभियान का दूसरा चरण 18 दिसम्बर से 27 जनवरी के मध्य हुआ। इसमें आशा, एएनएम और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा घर-घर दस्तक दी गई।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में 63 लाख 40 हजार 183 बच्चों की सक्रिय स्क्रीनिंग और 23 हजार 9 बच्चों का चिन्हांकन किया गया। इनमें से 8 हजार 883 चिकित्सकीय जटिलता वाले गंभीर कुपोषित बच्चों को प्रदेश के विभिन्न पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती के लिये रेफर किया गया। गंभीर एनीमिया से ग्रसित 6560 बच्चे मिले, जिनमें से 1206 बच्चों को खून चढ़ाया गया। इसी तरह 1213 बच्चों में संभावित निमोनिया के लक्षणों को देखते हुए प्राथमिक उपचार और प्रबंधन सुनिश्चित किया गया। अभियान के दौरान 54 लाख 61 हजार 465 बच्चों को ओआरएस पैकेट का वितरण और दस्त रोग से पीड़ित 1412 बच्चों का उचित उपचार एवं प्रबंधन सुनिश्चित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 9 माह से 5 वर्ष आयु वर्ग के 53 लाख 66 हजार 447 बच्चों को घर-घर जाकर विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई। साथ ही, 25 लाख 58 हजार 868 परिवारों को शिशु और बाल आहार पूर्ति, हाथ धुलाई, दस्त रोग की रोकथाम आदि की समझाइश भी दी गई। जन्मजात विकृति वाले 1684 बच्चों तथा अन्य बीमारियों से ग्रसित 2455 बच्चों की पहचान कर उपचार एवं उचित प्रबंधन किया गया। |
Friday, April 13, 2018
दस्तक अभियान से बाल स्वास्थ्य में आया सुधार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment