| उर्दू भाषा के लिए दिये जायेंगे अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरस्कार |
| पहली बार दिया जाएगा इब्राहिम यूसुफ अखिल भारतीय पुरस्कार : राज्य मंत्री श्री पटवा |
| अनुपपुर | 07-अप्रैल-2018 |
प्रदेश के उर्दू साहित्य, पत्रकारिता, शोध, आलोचना, हास्य व्यंग्य और उर्दू ड्रामा के क्षेत्र में विशिष्टता के लिए संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2017-18 के 6 अखिल भारतीय और 13 प्रादेशिक सम्मान/पुरस्कार घोषित किए गए हैं। विभाग ने इस वर्ष से प्रदेश के जाने-माने कलाकार इब्राहिम यूसुफ के नाम से नया अखिल भारतीय सम्मान पुरस्कार पहली बार स्थापित किया है। अखिल भारतीय सम्मान/पुरस्कार में 51 हजार और प्रादेशिक सम्मान/पुरस्कार में 31 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।
संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उर्दू अकादमी द्वारा स्थापित सम्मान में पिछले वर्ष 2016-17 से दो महिला साहित्यकार नवाब शाहजहाँ बेगम और सूरजाकला सहाय सरवर के नाम से शुरू किये गए हैं। श्री पटवा ने बताया कि मध्यप्रदेश की उर्दू अकादमी को छोड़कर देश की विभिन्न उर्दू अकादमियों में महिला साहित्यकार और ड्रामा संबंधी सम्मान/पुरूस्कार स्थापित नहीं हैं। |
Saturday, April 7, 2018
उर्दू भाषा के लिए दिये जायेंगे अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरस्कार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment