Saturday, April 7, 2018

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में किया गया पी.सी.व्ही वैक्सीनेशन का शुभारंभ

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में किया गया पी.सी.व्ही वैक्सीनेशन का शुभारंभ 
 
अनुपपुर | 07-अप्रैल-2018
 
   जिला अस्पताल अनूपपुर में पी.सी.व्ही (न्यूमोकोकल निमोनिया और मैनिंजाइटिस) वैक्सीन का शुभारंभ, जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.बी.चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री जवाहर विश्वकर्मा, श्री राजेश मरावी, डॉ. शिवेंद्र द्विवेदी जिला लेप्रोसी सलाहकार, जिला समन्वयक श्री जतिन भट्ट, जिला लेखा प्रबंधक श्री राम सेवक अहिरवार, श्री धनेश बेलिया जिला वैक्सीन एवं कोल्ड चैन मैनेजर, जिला डाटा मैनेजर टीकाकरण श्री जयकुमार कहार एवं जिला वैक्सी्न स्टोवर के स्टॉफ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ के दौरान 10 बच्चों को पीसीव्हीर का टीका लगाकर लाभान्वित किया गया। यह टीका निमोनिया से संरक्षण प्रदान करता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया है कि यह टीका 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को डेढ़ माह, साढे तीन माह, तथा 9 माह की उम्र में तीन खुराक दी जाएगी। पीसीव्हीब का टीका प्रदेश में “निमोनिया और मैनिंजाइटिस“ से होने वाले बच्चों की मृत्यु को रोकने में सहायक होगा। आपने शुभकानाएं देते हुए कहा कि अनूपपुर जिले के सभी नागरिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि स्वस्थ शरीर से ही आनन्दमय जीवन की प्राप्ति हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें