| असंगठित श्रमिकों के पंजीयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं जनप्रतिनिधि - प्रभारी मंत्री श्री संजय पाठक |
| अनुपपुर | 07-अप्रैल-2018 |
मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम(स्वतंत्र प्रभार) उच्च शिक्षा समाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग के मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय पाठक ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुये कहा है कि वे असंगठित श्रमिकों के पंजीयन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। शासन द्वारा असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के पश्चात उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी इसके संबंध में समुचित जानकारी दें तथा श्रमिकों के पंजीयन कार्य में उनका सहयोग करें। प्रभारी मंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का कार्य प्रदेश में जोरों से कराया जा रहा है। पंजीबद्ध असंगठित मजदूरों को 200 रूपये मासिक फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराई जायेगी, गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिये 4 हजार रूपये दिये जायेंगें, प्रसव होने पर महिला के खातें में 12 हजार 500 रूपये जमा किये जायेंगें, घर के मुखिया श्रमिक की सामान्य मृत्यु होने पर परिवार को 2 लाख रूपये तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये की सहायता, हर भूमिहीन श्रमिक को भूखण्ड या मकान, स्वरोजगार के लिये ऋण दिलाया जायेगा, सायकल रिक्षा चलाने वालों को ई-लोडिंग रिक्षा का मालिक बनाने के लिये बैंक ऋण की सुविधा दिलाई जायेगी। उन्हें 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ 30 हजार की सब्सिडी दी जायेगी, श्रमिक की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिये 5 हजार रूपये की नगद सहायता दिलाई जायेगी। इसके अलावा तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को चरणपादुका योजना के तहत जूते, चप्पल तथा पानी की कुप्पी दिलाई जायेगी, अपंजीकृत श्रमिक व उसके परिवार के सदस्यों की गंभीर बीमारी का मुफ्त इलाज सरकार करायेगी, श्रमिकों के बच्चों को कक्षा पहली से पीएचडी तक निःशुल्क शिक्षा दिलाई जायेगी। मजदूर को सायकल व औजार खरीदने के लिये 5 हजार रूपये का नगद अनुदान दिया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिये असंगठित श्रमिकों का पंजीयन आवश्यक है। प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से कहा है कि वे असंगठित श्रमिकों के पंजीयन कार्य में अह्म भूमिका निभायें।
|
Saturday, April 7, 2018
असंगठित श्रमिकों के पंजीयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं जनप्रतिनिधि - प्रभारी मंत्री श्री संजय पाठक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment