| सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन देने का कार्य समय सीमा में पूर्ण करायें - कमिश्नर |
| उमरिया जिले में जून, अनूपपुर में जुलाई और शहडोल जिले में अक्टूबर माह तक हर घर में पहुंचाई जाएगी रोशनी |
| अनुपपुर | 07-अप्रैल-2018
|
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने विद्युत विभाग के विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियो को निर्देश दिये हैं कि वे सौभाग्य योजना के अंतर्गत कराये जा रहे विद्युत कनेक्षन के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करायें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत घरों में विद्युत का कनेक्षन देने का कार्य समय सीमा में पूर्ण होना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए। कमिश्नर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण के कार्य का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करें तथा लक्ष्य को पूर्ण करने के प्रयास करें। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग के तीनों जिलों में विद्युतीकरण का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसमें लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति नही हुई है। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि सौभाग्य योजना एवं आईपीडीएस योजना में कराये जा रहे विद्युतीकरण कार्य में उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग होना चाहिए तथा विद्युत के पोल गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सामग्री से निर्मित होना चाहिए साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत के पोल ठीक ढंग से गड़े होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि विद्युतीकरण के कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। विद्युतीकरण के कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग हो यह अधिकारी सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने विद्युत विभाग के मैदानी अधिकारियो को निर्देश दिये हैं कि वे गांवों में जाकर देखें कि निर्माण एजेंसियों द्वारा विद्युतीकरण का कार्य ठीक ढंग से कराया जा रहा है अथवा नहीं, निर्माण सामग्री गुणवत्तापूर्ण लगाई जा रही है अथवा नहीं, विद्युत के पोल ठीक से गड़ाये जा रहे हैं अथवा नहीं। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि विद्युतीकरण के कार्य की निरंतर मॉनीटरिंग होनी चाहिए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण का अतिगुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। कमिश्नर ने बैठक में सौभाग्य योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में विद्युतीकरण तथा लोगों को विद्युत कनेक्षन देने की जो समय सीमा निर्धारित की गई है उस समय सीमा में कार्य पूर्ण कराया जायें। बैठक में अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बताया कि शहडोल संभाग में 43172 घरों में सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्षन दे दिये गये हैं। जिसमें शहडोल जिले में 15312 घरों मे, उमरिया जिले के 11239 घरों में एवं अनूपपुर जिले में 16621 घरों में विद्युत कनेक्षन दिये जा चुके हैं। बैठक में कमिश्नर द्वारा आईपीडीएस योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया कि शहडोल संभाग के 16 नगरीय क्षेत्रों में आईपीडीएस योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 8 नगरीय क्षेत्रों में विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा अन्य 8 नगरीय क्षेत्रों में शीघ्र कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। कमिश्नर द्वारा संभाग के 8 नगरीय क्षेत्रों में कार्य नहीं प्रारंभ करने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि संभाग के 8 अन्य नगरीय क्षेत्रों में आईपीडीएस योजना के अंतर्गत शीघ्र कार्य प्रारंभ कराये जायें। बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी जिलों में बार-बार विद्युत सप्लाई में गतिरोध उत्पन्न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संभाग के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति निरंतर होती रहे यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि बार-बार विद्युत की आपूर्ति मे गतिरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए, कमिश्नर ने निर्देश दिये कि विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को जो भी मेंटीनेंस कराना है वह मेंटीनेंस कराये तथा नागरिकों को समुचित विद्युत की आपूर्ति करना सुनिश्चित करायें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के स्कूलों और छात्रावासों से किसी भी स्थिति में विद्युत की आपूर्ति में अधिकारी गतिरोध उत्पन्न नहीं करेंगें। बैठक में कमिश्नर द्वारा विद्युत राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई तथा निर्देश दिये गये कि विद्युत विभाग के बड़े बकायादारों को नोटिस देकर उनसे विद्युत की वसूली सुनिश्चित की जाये। बैठक में अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी श्री के.के. अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त श्री जे.के. जैन, उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप पाण्डेय एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारीगण उपस्थित थे।
|
Saturday, April 7, 2018
सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन देने का कार्य समय सीमा में पूर्ण करायें - कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 आयुक्त...

No comments:
Post a Comment