Tuesday, September 18, 2018

आपका मत आपकी ताक़त, नही है इसमें कोई लागत रैली निकालकर दिया जा रहा है मताधिकार के प्रयोग का संदेश

आपका मत आपकी ताक़त, नही है इसमें कोई लागत
रैली निकालकर दिया जा रहा है मताधिकार के प्रयोग का संदेश



अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है और कर्तव्य भी। एक सफल एवं जीवंत प्रजातांत्रिक व्यवस्था का मूल है प्रगति की राह एवं माध्यमों के चयन में आमजनो की सहभागिता। मताधिकार की शक्ति से आम जन इस व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।अनूपपुर अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में आम जनो को मतदान के महत्व एवं उसकी शक्ति से अवगत कराकर मतदान कर अपने  दायित्व के निर्वहन की समझाइश रैली के माध्यम से दी जा रही है। रैली में बच्चे बड़े महिलाएँ पुरुष सभी शामिल होकर जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें