| महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के एल-2 अधिकारियों को मास्टर-ट्रेनर का प्रशिक्षण |
| प्रशासन अकादमी में 22 और 29 सितम्बर को होगा प्रशिक्षण |
| अनुपपुर | 18-सितम्बर-2018 |
प्रदेश के 51 शासकीय महाविद्यालयों एवं 13 शासकीय विश्वविद्यालयों के सी.एम. हेल्पलाइन एल-2 अधिकारियों का मास्टर-ट्रेनर्स के लिये एक-दिवसीय प्रशिक्षण होगा। यह प्रशिक्षण 22 और 29 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे से दो बैच में प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित किया गया है।
कुल 32 प्रशिक्षणार्थियों को एक दिन में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें 22 सितम्बर को इंदौर, भोपाल-होशंगाबाद, उज्जैन संभागों के सभी जिले एवं सागर संभाग के दो जिले दमोह और छतरपुर तथा जीवाजी, बरकतउल्ला, डीएव्ही, आरडीव्हीबी, एपीएस, विक्रम, महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार, 29 सितम्बर को रीवा-शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर-चम्बल के सभी जिले एवं सागर संभाग के 3 जिले सागर, टीकमगढ़ एवं पन्ना तथा भोज, महात्मा गाँधी चित्रकूट, संस्कृत एवं वैदिक, अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक और एस.एन. शुक्ला विश्वविद्यालय के एल-2 अधिकारियों को मास्टर-ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा। |
Tuesday, September 18, 2018
महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के एल-2 अधिकारियों को मास्टर-ट्रेनर का प्रशिक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment