ईवीएम एवं वीवीपैट से अनूपपुर के नागरिकों को कराया जा रहा है अवगत
अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में अनूपपुर ज़िले में नागरिकों को ईवीएम एवं मतदाताओं के दोहरे सत्यापन हेतु प्रयोग होने वाली वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। स्वीप प्लान के अनुसार समस्त विकासखंडो में हाट बाज़ारों में शासकीय कार्यालयों में ऐसे स्थानो में जहाँ आम तौर पर नागरिक एकत्रित होते हैं। मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा नागरिकों से दिखावटी मतदान कराकर प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। वीवीपैट में 7 सेकंड तक प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस अभ्यर्थी को वोट दिया है उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह देखकर दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। वीवीपैट के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और भी बढ़ेगी।
No comments:
Post a Comment