| चिकित्सा अधिकारियों को पॉक्सो एक्ट, एमटीपी का प्रशिक्षण आज से |
| अनुपपुर | 18-सितम्बर-2018 |
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिये भोपाल में 18 और 19 सितम्बर को उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के काउंसलर और एमटीपी प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों को पॉक्सो एक्ट, एमटीपी एक्ट और यौन एव प्रजनन स्वास्थ्य आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा। आईपास डेवलपमेन्ट फाउण्डेशन के सहयोग से "एक्सपांडिंग एक्सेस टू सेक्सुअल एण्ड रिप्रोडक्टिव हैल्थ सर्विसेस" कार्यक्रम का शुभारंभ मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री एस.धनराजू 18 सितम्बर को होटल मेरियट में प्रातरू 11 बजे करेंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का क्रियान्वयन वर्ष 2014 से प्रदेश के 11 जिलों में किया जा रहा है। इसमें किशोर-किशोरियों से जुड़ी समस्याएँ- रक्ताल्पता, पोषक आहार, कम उम्र में गर्भधारण, नशा, मानसिक तनाव, आक्रमकता, अवसाद आदि के निराकरण के लिये प्रयास किये जाते हैं। साथ ही, पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशे के दुष्प्रभाव, हिंसा एवं चोट, असंचारी रोग आदि पर आधारित जागरूकता गतिविधियाँ जैसे किशोर मित्र स्वास्थ्य क्लीनिक और समुदाय आधारित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। |
Tuesday, September 18, 2018
चिकित्सा अधिकारियों को पॉक्सो एक्ट, एमटीपी का प्रशिक्षण आज से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment